डीएम ने द्विजदेनी उच्च विद्यालय-सह-मॉडल स्कूल का किया निरीक्षण, शैक्षणिक व्यवस्था एवं संसाधनों के बेहतर रखरखाव हेतु दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
डीएम ने द्विजदेनी उच्च विद्यालय-सह-मॉडल स्कूल का किया निरीक्षण, शैक्षणिक व्यवस्था एवं संसाधनों के बेहतर रखरखाव हेतु दिए निर्देश


डीएम ने द्विजदेनी उच्च विद्यालय-सह-मॉडल स्कूल का किया निरीक्षण, शैक्षणिक व्यवस्था एवं संसाधनों के बेहतर रखरखाव हेतु दिए निर्देश


अररिया 15 अक्टूबर(हि.स.)। जिलाधिकारी विनोद दूहन की ओर से गुरुवार को द्विजदेनी उच्च विद्यालय-सह-मॉडल स्कूल, फारबिसगंज का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों, प्रयोगशाला, जिम, स्मार्ट क्लास, कक्षा संचालन तथा विद्यालय परिसर की व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने विद्यालय की प्रयोगशाला का अवलोकन कर उपलब्ध उपकरणों एवं संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जिम के रखरखाव एवं उपलब्ध सुविधाओं को व्यवस्थित रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शारीरिक एवं शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके।

जिलाधिकारी ने स्मार्ट क्लास का भी निरीक्षण किया। इस दौरान स्मार्ट क्लास के संचालन में पाई गई कमियों को गंभीरता से लेते हुए स्मार्ट क्लास प्रभारी का वेतन स्थगित करने तथा उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधियों एवं कक्षा संचालन का अवलोकन किया तथा छात्र-छात्राओं से संवाद कर पढ़ाई-लिखाई, उपलब्ध सुविधाओं एवं शैक्षणिक व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया और साफ-सफाई, सुव्यवस्था तथा उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग पर आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार, स्मार्ट क्लास का नियमित एवं प्रभावी संचालन, प्रयोगशाला एवं जिम के उचित रखरखाव तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा विद्यालय में उपलब्ध सभी संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि

निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं एवं प्रबंधन व्यवस्था को बेहतर बनाना तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761595 Articles

Share this story