प्रधानाचार्य ने नागालैंड के राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानाचार्य ने नागालैंड के राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट


अररिया 02 अप्रैल(हि.स.)। फारबिसगंज कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अवधेश कुमार यादव ने नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव से पटना स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट किया तथा उनका आशीर्वाद लिया।

प्रधानाचार्य ने महाविद्यालय के उत्तरोत्तर विकास हेतु चर्चा की और शैक्षणिक स्तर में सुधार को लेकर उनके सुझाव लिए। इस अवसर पर नागालैंड के गवर्नर नंदकिशोर यादव ने प्रधानाचार्य डॉक्टर अवधेश कुमार यादव को कॉलेज के विकास हेतु अपना पूर्ण समर्थन तथा सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य ने उनके इस स्नेहपूर्ण आश्वासन हेतु उनकी कृतज्ञता जाहिर की।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story