स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में फहराए पार्टी ध्वज
अररिया 06 अप्रैल(हि.स.)। अंत्योदय का दर्शन राष्ट्रवाद का सिद्धांत और जन सेवा का लक्ष्य लेकर जन जन को समर्पित है भाजपा।उक्त बातें भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने भाजपा स्थापना के 47 वें वर्षगांठ पर भाजपा व महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं संग अपने आवास सहित नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू, पूर्व उपमुख्य पार्षद कृष्ण देव भगत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह के आवास सहित अनेकों बूथ अध्यक्ष के आवास पर पार्टी का झंडा फहराने के उपरांत कही।
भाजपा नेता श्री कुमार ने कहा कि अपने स्थापना के 47 वर्षों में ही भाजपा न केवल भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा और सबसे मजबूत स्तम्भ बन चुकी है। बल्कि जनता के विश्वास का केंद्र भी बन चुकी है।इसका श्रेय पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता के अथक परिश्रम और सशक्त नेतृत्व को जाता है। श्री कुमार ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर पार्टी को शिखर तक पहुँचाने वाले कार्यकर्ताओं को नमन करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हम उस विशाल परिवार के सदस्य हैं,जहां राष्ट्र प्रथम सदैव प्रथम के भाव से सबका साथ सबका विश्वास के साथ समाज के सेवा और उसके सशक्तिकरण के लिए कार्य किये जा रहे है।
मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू ने कहा कि स्थापना दिवस कार्यक्रम आगामी 13 अप्रैल तक आयोजित किये जायेंगे, जिसके तहत नगर के सभी पचासों बूथ अध्यक्ष के आवास पर पार्टी का ध्वज फहराने के साथ सभी बूथों संपर्क अभियान,सक्रिय सदस्य बैठक सहित महापुरूषो के स्थल पर स्वछता अभियान चलाया जाएगा। वही महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री मोदी के अपील अनुरूप विकसित भारत अर्थात आत्म निर्भर भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

