डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनी

WhatsApp Channel Join Now
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनी


अररिया 23 जून(हि.स.)।

फारबिसगंज के रेणु सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में मंगलवार को भाजपा नगर कमिटी की ओर से नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रसाद मिंटू की अध्यक्षता में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 74वीं पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई।

मौके पर भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक राष्ट्र,एक निशान,एक विधान के प्रणेता रहे हैं।उनका जीवन विद्या,वित्त और विकास के चिंतन से जुड़ी धाराओं का संगम था।जिनके बलिदान और संघर्ष ने कश्मीर को देश का अभिन्न अंग बनाए रखा।

भाजपा नेता प्रवीण कुमार एवं नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रसाद मिंटू ने कहा कि राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले राष्ट्र के अस्मिता के प्रतीक डॉ मुखर्जी राष्ट्र पुनर्निर्माण में स्वदेशी नीति के न सिर्फ प्रबल समर्थक थे।बल्कि विचारधारा समर्पित उनका जीवन चिर काल तक प्रासंगिक रहेंगे।

नगर अध्यक्ष श्री प्रसाद के मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रताप नारायण मंडल, विधानसभा प्रभारी रंजीत मिश्रा वरिष्ठ कार्यकर्ता शंभू साह, प्रदीप कन्नौजिया उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, जिला कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह,पार्षद उमाशंकर यादव, संजय रजक,आदर्श गोयल, विपिन जयसवाल,राजेश साह, रामनाथ साह,प्रदीप साह,पप्पू राय आदि कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी की तस्वीर

पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story