दिनदहाड़े बाइक सवार युवक के गले से बदमाशाें ने खींचा सोने का चेन

WhatsApp Channel Join Now
दिनदहाड़े बाइक सवार युवक के गले से बदमाशाें ने खींचा सोने का चेन


फारबिसगंज, 17 अप्रैल (हि.स.)। फारबिसगंज राम मनोहर लोहिया पथ में डॉ हलधर प्रसाद के क्लिनिक के पास पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने बाइक पर सवार 52 वर्षीय दीपक कुमार शर्मा के गले से दो भरी के सोने का चेन खींच लिया। घटना सुबह करीबन साढ़े आठ बजे की है और छिनतई की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।मामले को लेकर हॉस्पिटल रोड वार्ड संख्या 7 के रहने वाले 52 वर्षीय दीपक कुमार शर्मा पिता स्व.बलिराम शर्मा ने फारबिसगंज थानाध्यक्ष आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि सुबह में वह अपने पुत्र के साथ फैंसी मार्केट से सब्जी की खरीददारी कर बाइक से घर लौट रहा था।उसका पुत्र बाइक चला रहा था,जबकि वह सब्जी की थैली को पकड़कर पीछे बैठा हुआ था इसी क्रम में राम मनोहर लोहिया पथ में डॉ हलधर प्रसाद के क्लिनिक में पल्सर बाइक तेजी से पीछे से उसके पास आया और उस पर पीछे बैठा बदमाश गले से झपट्टा मारकर दो भरी का सोने का चेन छीनकर सुभाष चौक की ओर भाग निकला।उन्होंने आवेदन में बदमाश के पीछा करने की भी बात कही है।बदमाश पल्सर बाइक पर सवार था और बाइक चला रहा बदमाश हेलमेट पहने हुए था,जबकि पीछे सवार बदमाश मास्क और तौलिया से अपना चेहरा ढंक रखा था।चेन छिनतई की घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है।

मामले पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने आवेदन मिलने और जांच करने की बात कही।सीसीटीवी फुटेज के साथ जांच में तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेने की बात कही।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story