दलगत भावना से परे अंबेडकर भारतीय समाज के भीम रथयात्रा में शामिल हुए सियासतदान

WhatsApp Channel Join Now
दलगत भावना से परे अंबेडकर भारतीय समाज के भीम रथयात्रा में शामिल हुए सियासतदान


अररिया 14 अप्रैल(हि.स.)। संविधान निर्माता एवं भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अंबेडकर भारतीय समाज की ओर से मंगलवार को फारबिसगंज में भीम रथ यात्रा निकाली गई। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष सूरज कुमार सोनू के नेतृत्व में निकले भीम रथ यात्रा में दलगत भावना से ऊपर उठकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोगों ने यात्रा में हिस्सा लिया।

भीम रथ यात्रा द्विजदेनी हाई स्कूल के मैदान से निकलकर पटेल चौक,सदर रोड,स्टेशन चौक,पोस्ट ऑफिस चौक,दीनदयाल चौक,गोढ़ियारे चौक होते हुए डॉ अंबेडकर चौक स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर जाकर समाप्त हुई।जहां भीम रथ यात्रा में शामिल लोगों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प और माल्यार्पण किया।यात्रा के दौरान जय भीम के नारे से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।मौके पर डॉ अंबेडकर चौक पर एक नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story