दवा व्यवसायी संगठन का चुनाव 5 अप्रैल को, चुनाव कार्यक्रम का ऐलान

WhatsApp Channel Join Now
दवा व्यवसायी संगठन का चुनाव 5 अप्रैल को, चुनाव कार्यक्रम का ऐलान


अररिया 08 मार्च(हि.स.)।फारबिसगंज केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आगामी त्रिवार्षिक सत्र के लिए चुनाव रविवार 5 अप्रैल को होगा। संगठनात्मक चुनाव को लेकर एसोसिएशन के कोर कमिटी की बैठक रविवार को हुई।

विभिन्न चरणों के कार्यक्रम कौ अंतिम रूप देते हुए इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार साह ने की।

संघ के संरक्षक एवं चुनाव संचालन समिति के मुख्य मार्गदर्शक विनोद सरावगी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह चुनाव पूर्व घोषित अधिसूचना के अनुसार आगामी 5 अप्रैल को श्री सिद्ध सागर भवन, केसरी टोला में होगा। वही चुनाव एवं नामांकन से संबंधित सभी प्रक्रियाएं आरबी लेन स्थित अंकुर डिस्ट्रीब्यूटर में सुबह साढ़े दस बजे से अपराह्न दो बजे तक कार्यरत रहेगा,जहां चुनाव संचालन समिति के मुख्य चुनाव पदाधिकारी संदीप डाबड़ीवाला,सहायक चुनाव पदाधिकारी मो. जासीम ,

अजीत कुमार झा उपस्थित रहेंगे। इस चुनाव हेतु मतदाता सूची आम सदस्यों के अवलोकनार्थ एवं आपत्ति हेतु प्रदर्शित रहेगी।नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि 14 मार्च से 16 मार्च तक रहेगी, जबकि नामांकन पत्र की जांच एवं संवीक्षा 17 मार्च को होगी। नामांकन वापस लेने की समय सीमा 18 अप्रैल से 19 मार्च रहेगी और प्रत्याशियों की अंतिम सूची की घोषणा 20 अप्रैल को कर दी जाएगी ।

आम सहमति नहीं होने की स्थिति में मतदान पूर्व निर्धारित तिथि 5 अप्रैल को साढ़े दस बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इससे पूर्व आमसभा होगी।मतगणना मतदान के तुरंत बाद शुरू हो जाएगी एवं इसके पश्चात विजयी प्रत्याशियों के नाम की आधिकारिक घोषणा मुख्य चुनाव पदाधिकारी द्वारा की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story