संगठन सृजन अभियान के तहत फारबिसगंज में कांग्रेस ने की बैठक

WhatsApp Channel Join Now
संगठन सृजन अभियान के तहत फारबिसगंज में कांग्रेस ने की बैठक


अररिया 01 मार्च(हि.स.)। फारबिसगंज के बंगाली टोला स्थित पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री डूमर लाल बैठा के आवासीय परिसर में रविवार को संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की बैठक नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू की अध्यक्षता में हुई।बैठक में ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के सदस्य और हरियाणा के मऊ विधायक आफताब अहमद पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे।

मौके पर संगठन की मजबूती और सदस्यता अभियान के साथ संगठन से नए युवाओं को जोड़ने को लेकर मंथन किया गया।कांग्रेस की विचारधारा को गांव गांव तक पहुंचाने और केन्द्र और बिहार सरकार की नाकामियों को जनता को अवगत कराने को लेकर चलाए जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया।

मौके पर आफताब अहमद ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस की मजबूती के लिए चलाया गया अभियान है।जिसके तहत पूरे देश में संगठन को हर स्तर पर मजबूत बनाने के लिए सभी जिलाध्यक्ष,प्रखंड अध्यक्षनगर अध्यक्ष और सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और सक्रिय कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा किया जा रहा है।

उन्होंने ने बताया कि नए नियम से जिलाध्यक्ष का चयन होगा।इसके लिए इच्छुक नेता आवेदन कर सकता है।

मौके पर जिलाध्यक्ष शाद अहमद,पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक जाकिर अनवर,अनिल सिन्हा,यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करण कुमार पप्पू,प्रभात सिंह मुन्ना,मासूम रजा,कफिल अंसारी,इरशाद सिद्दकी,मुमताज सलमा,प्रदीप कर्ण,महिला कांग्रेस की अध्यक्षा गुलशन आरा,काजल गुप्ता,दिलीप पासवान,श्री कुमार ठाकुर,कंचन विश्वास,गौरव गुप्ता,कफिल अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story