एसएसबी ने डुमरबन्ना में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर किया योगा अभ्यास

WhatsApp Channel Join Now
एसएसबी ने डुमरबन्ना में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर किया योगा अभ्यास


अररिया 31 मार्च(हि.स.)। एसएसबी 56 वीं बटालियन की बाह्य सीमा चौकी घूरना के डुमरबन्ना में मंगलवार को सहायक कमांडेंट आनंद सिंह भंडारी कंपनी कमांडर घूरना के निर्देशन में तथा उप निरीक्षक सामान्य सह डुमरबन्ना सीमा चौकी प्रभारी राजेश कुमार शर्मा की मौजूदगी में मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय में योगाभ्यास कराया गया।

12वीं अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बल कार्मिक, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर योगा अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर एसएसबी के अधिकारी,कार्मिक के साथ स्कूल के अध्यापक,छात्र छात्राएं और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story