मुहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, डीएम-एसपी लेते रहे विधि-व्यवस्था का जायजा

WhatsApp Channel Join Now
मुहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, डीएम-एसपी लेते रहे विधि-व्यवस्था का जायजा


मुहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, डीएम-एसपी लेते रहे विधि-व्यवस्था का जायजा


अररिया,27 जून(हि.स.)।

जिले में शुक्रवार की साथ कई स्थानों पर शनिवार को भी मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। शुक्रवार को कई स्थानों पर हुए छिटपुट घटनाओं को लेकर शनिवार को जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण माहौल में पर्व सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से डीएम विनोद दूहन एवं एसपी जितेन्द्र कुमार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन द्वारा की गई सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम ने जोकीहाट क्षेत्र में धनपुरा चौक से करबला, ठेंगापुर चौक, भेवड़ा चौक होते हुए मुख्य सड़क,अररिया-जोकीहाट मार्ग तक भ्रमण कर विधि-व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों एवं सुरक्षा बलों की तैनाती की समीक्षा करते हुए सभी को पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान नगर परिषद कार्यालय फारबिसगंज में स्थापित कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया। यहां से वे पूरे शहर में निकल रहे ताजिया जुलूसों की लगातार निगरानी करते रहे तथा विभिन्न स्थानों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

भ्रमण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा आम लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं मुहर्रम आयोजन समितियों के सदस्यों से भी मुलाकात की। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारा, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story