दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं एवं आवागमन व्यवस्था का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं एवं आवागमन व्यवस्था का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण


अररिया 08 नवम्बर(हि.स.)। दीपावली एवं छठ महापर्व के दौरान आमजनों के सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए डीएम विनोद दूहन एवं एसपी जितेन्द्र कुमार ने अधिकारियों के साथ अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन एवं अररिया रेलवे स्टेशन आरएस का निरीक्षण किया।

इस दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं सुचारू आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। स्टेशन प्रबंधक एवं पदाधिकारियों को पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

जिला प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान आमजनों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु सतत निगरानी रखी जा रही है। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774256 Articles

Share this story