डीएम और एसपी ने किया मंडल कारा का निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
डीएम और एसपी ने किया मंडल कारा का निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश


अररिया 11 सितम्बर(हि.स.)। डीएम विनोद दूहन एवं एसपी जितेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारा की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के क्रम में डीएम और एसपी ने कारा परिसर के वार्डों, सेल तथा अन्य संवेदनशील स्थानों की जांच के साथ सुरक्षा इंतजामों की स्थिति का भी अवलोकन किया। उन्होंने कारा प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था में पूरी सतर्कता बरतने तथा सभी निर्धारित प्रक्रियाओं का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और नियंत्रण कक्ष से लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

निरीक्षण के दौरान बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं तथा भोजन की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए कारा परिसर एवं मेस में साफ-सफाई के निर्धारित मानकों को बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story