डीएम और एसपी ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
डीएम और एसपी ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण


अररिया 13 नवम्बर(हि.स.)।

छठ महापर्व के मद्देनजर डीएम विनोद दूहन एवं एसपी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से रानीगंज, नरपतगंज, कुर्साकांटा एवं सिकटी प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।

इस दौरान साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

डीएम ने मौजूद अधिकारियों को छठ को लेकर छठव्रतियों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होने और प्रशासन की ओर से मुकम्मल व्यवस्था करने की ताकीद अधिकारियों को दी।वहीं एसपी जितेन्द्र कुमार ने पुलिस अधिकारियों को छठ के दौरान विधि व्यवस्था संधारण को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776615 Articles

Share this story