एलपीजी गैस की जिले में कमी नहीं,अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की नजर सख्त

WhatsApp Channel Join Now
एलपीजी गैस की जिले में कमी नहीं,अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की नजर सख्त


अररिया 24 मार्च(हि.स.)।

जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। गैस आपूर्ति का बैकलॉग 2.1 है। जिले में कुल 55 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं और वर्तमान में रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

घरेलू एवं व्यावसायिक दोनों प्रकार के गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है।अफवाह फैलाने वालों एवं कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं मार्केटिंग ऑफिसर क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए गैस वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी कर रहे हैं। विधि-व्यवस्था संधारण हेतु विभिन्न गैस एजेंसियों में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

शिक्षण संस्थानों एवं छात्रावासों में कॉमर्शियल एलपीजी गैस की आपूर्ति भी नियमित रूप से सुनिश्चित की जा रही है। शहरी क्षेत्रों में गैस बुकिंग की अवधि 25 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन निर्धारित की गई है।जानकारी मंगलवार को डीएम विनोद दूहन ने मीडिया प्रतिनिधियों को दिया।

उन्होंने बताया कि गैस से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष 24×7 सक्रिय है, जिसका दूरभाष संख्या 06453-222309 है। 17 मार्च से 24 मार्च 2026 के बीच कुल 134 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 84 का निष्पादन कर दिया गया है, जबकि शेष 50 शिकायतों को संबंधित एजेंसियों को भेजा गया है। अनुमंडल स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष कार्यरत हैं, जिनके नंबर अररिया अनुमंडल के लिए 06453-222020 एवं फारबिसगंज अनुमंडल के लिए 06455-295202 जारी किए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story