डीएम ने की लघु जल संसाधन विभाग की योजनाओं की समीक्षा,समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
अररिया 23 अप्रैल(हि.स.)।डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में लघु जल संसाधन विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की स्थिति का विस्तृत आकलन किया गया।
समीक्षा के क्रम में राजकीय नलकूप योजना, मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना, उद्धवह सिंचाई योजना, जल-जीवन-हरियाली अभियान तथा हर खेत तक सिंचाई का पानी योजना के तहत संचालित पोखर, जलकर, पईन सहित अन्य योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने लंबित योजनाओं को शीघ्र निष्पादित करने तथा आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।साथ ही, निर्देशित किया गया कि वे चल रही योजनाओं का नियमित एवं सतत निरीक्षण करते रहें, ताकि कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न रहे। बैठक में कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

