डीएम के जनता दरबार में 61 आवेदकों के आवेदन पर हुई सुनवाई
अररिया 07 मार्च(हि.स.)। समाहरणालय स्थित सभागार में डीएम विनोद दूहन के जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 61 आवेदकों के आवेदन पर शनिवार को सुनवाई की गई।
जनता दरबार में अधिकांश मामले भूमि विवाद, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण,परिवार के भरण-पोषण के लिए रोजगार उपलब्ध कराने, विद्युत संबंधी समस्या, उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिलने तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े थे।
डीएम ने सभी परिवादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

