जनता दरबार में 96 मामलों की सुनवाई,डीएम ने शिकायतों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Jul 11, 2026, 18:18 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
अररिया 11 जुलाई(हि.स.)।
समाहरणालय परिसर स्थित सभागार में डीएम विनोद दूहन के जनता दरबार में 96 फरियादियों की फरियाद पर सुनवाई की गई।
जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करें।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

