डीएम के जनता दरबार में 82 फरियादियों की सुनी गई फरियाद

WhatsApp Channel Join Now
डीएम के जनता दरबार में 82 फरियादियों की सुनी गई फरियाद


अररिया 17 अप्रैल(हि.स.)। समाहरणालय स्थित परमान सभागार में शुक्रवार को डीएम विनोद दूहन के जनता दरबार में 82 फरियादियों की फरियाद सुनी गई।जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।

सुनवाई के दौरान बसंत लाल यादव ने नई बड़ी रेल लाइन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण से संबंधित मुआवजा राशि दिलाने का अनुरोध किया गया। मैमनू निशा ने विधवा पेंशन नहीं मिलने संबंधित शिकायत की गई। उमेश राय ने चालान एवं केवाला निबंधन पर रोक लगाने का अनुरोध किया।इसी क्रम में मो० नादिर अनवर ने स्वच्छता पर्यवेक्षक के पद पर चयन नहीं किए जाने की शिकायत की गई, जबकि सूरज कुमार ने आर्थिक कमी के कारण आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद करने का अनुरोध किया गया।

मो. खालिद ने खतियानी जमीन पर अवैध दखल कब्जा हटाने की मांग रखी।इसके अलावा बीबी नरगिस ने गैस कनेक्शन से संबंधित समस्या रखते हुए बताया कि पासबुक होने के बावजूद उन्हें गैस नहीं मिला है। वहीं ओम प्रकाश पोद्दार ने मानिकपुर पंचायत में उच्च विद्यालय की स्थापना की मांग की।

जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story