डीएम के जनता दरबार में 68 फरियादियों ने लगाई फरियाद

WhatsApp Channel Join Now
डीएम के जनता दरबार में 68 फरियादियों ने लगाई फरियाद


अररिया 06 जून(हि.स.)। समाहरणालय स्थित परमान सभागार में डीएम विनोद दूहन के जनता दरबार में 68 फरियादी अपनी फरियाद को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे। सभी फरियादियों से डीएम अधिकारियों के साथ रूबरू हुए और उनकी समस्याओं को जाना।

मामलों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी मामलों का त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में अधिकांश मामले जमीन विवाद, सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलने और घटिया सड़क निर्माण के साथ अन्य विभागों से जुड़े रहे।

जनता दरबार के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को त्वरित न्याय एवं राहत मिल सके।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story