डीएम के जनता दरबार में 68 मामलों पर हुई सुनवाई

WhatsApp Channel Join Now
डीएम के जनता दरबार में 68 मामलों पर हुई सुनवाई


अररिया 08 मई(हि.स.)। समाहरणालय स्थित परमान सभागार में डीएम विनोद दूहन के जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे 68 फरियादियों की फरियाद सुनी गई।

जनता दरबार में प्राप्त मामलों में फसल क्षति, नल-जल योजना के ऑपरेटरों का लंबित मासिक भुगतान, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन योजना, शिक्षा विभाग में कथित फर्जी बहाली, आंगनबाड़ी सेविका चयन, वासगीत पर्चा की जमीन पर कब्जा, जमीन निबंधन से संबंधित समस्याएं सहित अन्य जनहित से जुड़े मामले प्रमुख रूप से शामिल रहे।

जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story