जनता दरबार में डीएम ने 51 फरियादियों की सुनी फरियाद

WhatsApp Channel Join Now
जनता दरबार में डीएम ने 51 फरियादियों की सुनी फरियाद


अररिया 26 अक्टूबर(हि.स.)। समाहरणालय स्थित परमान सभागार में डीएम विनोद दूहन ने सोमवार को आयोजित जनता दरबार में 51 फरियादियों की फरियाद सुनी।डीएम ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की नियमानुसार जांच करते हुए समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में अररिया आरएस निवासी सुनीता कुमारी एवं कोमल कुमारी ने स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड के माध्यम से प्राप्त ऋण चुकाने में असमर्थता जताते हुए इस संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। रानीगंज निवासी शाहिना खातून ने गृह रक्षक के रूप में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति एवं अनुदान का लाभ देने हेतु अनुरोध किया।

वहीं, राजोखर निवासी जैनन कुमार ने बिहार सरकार की भूमि पर रास्ता अवरुद्ध किए जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा निवासी अशोक कुमार दास ने चौकीदार के पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन दिया।

अररिया निवासी पूनम देवी ने दैनिक मजदूरी का भुगतान कराने का अनुरोध किया।जनता दरबार में जमीन संबंधित भी कई मामले सामने आए।डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी प्राप्त आवेदनों की नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767305 Articles

Share this story