डीएम के जनता दरबार में 17 मामलों पर हुई सुनवाई

WhatsApp Channel Join Now
डीएम के जनता दरबार में 17 मामलों पर हुई सुनवाई


अररिया 25 मई(हि.स.)। समाहरणालय के सभागार में सोमवार को डीएम विनोद दूहन के जनता दरबार में दूरदराज क्षेत्र से आए 17 फरियादियों के फरियाद पर सुनवाई हुई।

जनता दरबार में कुर्साकांटा के रजौली महादलित टोला के योगेंद्र सादा द्वारा नेपाल सीमा तक जाने वाली सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने संबंधी आवेदन दिया गया गया। वहीं फारबिसगंज निवासी इंद्रानंद झा ने अंचल कार्यालय स्तर पर नकल बजाप्ता उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत जिलाधिकारी के समक्ष रखी।जनता दरबार में अधिकांश मामले जमीन से जुड़े हुए ही रहे।

जिलाधिकारी ने सभी मामलों पर संबंधित विभागों को आवश्यक जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story