विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन का डीएम का कड़ा निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन का डीएम का कड़ा निर्देश


अररिया 29 अगस्त(हि.स.)। डीएम विनोद दूहन द्वारा उनके कार्यालय कक्ष में विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन को लेकर शनिवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

समीक्षा के क्रम में नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विद्यार्थी सहयोग शिविर में कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 09 आवेदनों का विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर निबंधन किया जा चुका है, जबकि 06 आवेदनों का निष्पादन किया गया है।

डीएम ने समीक्षा के दौरान सभी संबंधित नोडल पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि विद्यार्थी सहयोग शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का अनिवार्य रूप से विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन निबंधन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्राप्त आवेदनों की गुणवत्तापूर्ण जांच करते हुए उनका निर्धारित समय-सीमा के अंदर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने कड़े स्वर में कहा कि विद्यार्थियों से संबंधित मामलों के निष्पादन में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की नियमित रूप से समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करें।

बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिल शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक निदेशक दिव्यांजन सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story