डीएम ने जोकीहाट में विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
डीएम ने जोकीहाट में विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण


अररिया 28 अक्टूबर(हि.स.)।

डीएम विनोद दूहन ने बुधवार को जोकीहाट प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, मनरेगा कार्यालय तथा बाल विकास परियोजना कार्यालय का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने विभिन्न कार्यालयों में संधारित पंजियों एवं अभिलेखों का अवलोकन किया तथा कार्यालयों में संचालित कार्यों के निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अभिलेखों का सुव्यवस्थित एवं अद्यतन संधारण सुनिश्चित करने, कार्यालयी प्रक्रियाओं का नियमानुसार अनुपालन करने तथा सरकारी कार्यों का समयबद्ध निष्पादन करने के निर्देश दिए।

इस क्रम में जिला पदाधिकारी ने आरटीपीएस काउंटर का भी निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय में उपस्थित आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं कार्यों के निष्पादन से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने तथा आम लोगों को सुलभ, सुगम एवं बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768414 Articles

Share this story