डीएम ने मद्य निषेध एवं उत्पाद कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
डीएम ने मद्य निषेध एवं उत्पाद कार्यालय का किया औचक निरीक्षण


अररिया 07 नवम्बर(हि.स.)।

डीएम विनोद दूहन द्वारा शनिवार को मद्य निषेध एवं उत्पाद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, कर्मियों की उपस्थिति एवं विभिन्न कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में कुछ कार्यालय कर्मी अपने निर्धारित स्थान पर उपस्थित नहीं पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए अधीक्षक उत्पाद से संबंधित कर्मियों की अनुपस्थिति के संबंध में कारण सहित स्पष्ट प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालय का वातावरण स्वच्छ एवं व्यवस्थित रहना चाहिए, ताकि आमजनों को बेहतर प्रशासनिक सुविधा उपलब्ध हो सके।

उन्होंने मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जब्त किए गए वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा नियमानुसार लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।वहीं आगामी दीपावली एवं छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष सतर्कता बरतने तथा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773946 Articles

Share this story