डीएम के निरीक्षण में बंद मिली पीडीएस दुकान,पाई गई अनियमितता

WhatsApp Channel Join Now
डीएम के निरीक्षण में बंद मिली पीडीएस दुकान,पाई गई अनियमितता


अररिया 03 सितम्बर(हि.स.)। डीएम विनोद दूहन के गुरुवार को जन वितरण प्रणाली की दुकानों के निरीक्षण के क्रम में रानीगंज प्रखंड के खरहट पंचायत में जन वितरण प्रणाली की दुकान बंद मिला।जन वितरण प्रणाली विक्रेता सरयू विश्वास, अनुज्ञप्ति संख्या-22आर/2016 की दुकान बंद पाई गई।

वहीं, जन वितरण प्रणाली विक्रेता विश्वनाथन ऋषिदेव, अनुज्ञप्ति संख्या-20आर/2016 की दुकान पर लाभुकों द्वारा चार किलो प्रति व्यक्ति खाद्यान्न मिलने की शिकायत की गई। निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि विक्रेता के स्थान पर राजकुमार चौधरी नामक संचालन कर रहे थे।

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सदर एसडीओ को विधि-सम्मत कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि लाभुकों के खाद्यान्न में किसी भी प्रकार की कटौती अथवा दुकान बंद रखने जैसी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story