जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को सशक्त बनाने पर बल

WhatsApp Channel Join Now
जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को सशक्त बनाने पर बल


अररिया 16 मार्च(हि.स.)। डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

समीक्षा बैठक में जिले में हो रहे संस्थागत प्रसव की समीक्षा की गई और संस्थागत प्रसव को लक्ष्य के अनुरूप प्राप्त करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। इसके साथ साथ नॉन कम्युनिकेबल डिजीज, भव्या, परिवार नियोजन कार्यक्रम, और बाल स्वास्थ्य खासकर एस एन सी यू कार्यक्रम मजबूत करने पर बल दिया गया।

जिलाधिकारी द्वारा जिले के प्रत्येक हेल्थ और वेलनेस सेंटर की कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक केंद्र को मजबूत करें। साथ ही स्वास्थ्य सुविधा को आसानी से मुहैया कराने पर बल दिया, जिसके लोगों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो।

परिवार नियोजन कार्यक्रम में प्रसव और बंध्याकरण उपलब्धि की सराहना की गई।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ के के कश्यप , जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, अधीक्षक सदर अस्पताल, संचारी रोग पदाधिकारी के साथ साथ सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला स्वास्थ्य समिति संतोष कुमार, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी पंकज कुमार, जिला योजना समन्वयक राकेश कुमार और पीएसआई इंडिया के जिला प्रतिनिधि, पिरामल के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story