जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक, पीएम सूर्य घर योजना में ऋण स्वीकृति बढ़ाने का दिया गया लक्ष्य

WhatsApp Channel Join Now
जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक, पीएम सूर्य घर योजना में ऋण स्वीकृति बढ़ाने का दिया गया लक्ष्य


अररिया 18 सितम्बर(हि.स.)।

डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में बैंकिंग सेवाओं, ऋण योजनाओं एवं वार्षिक क्रेडिट प्लान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बैंक ऋण स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने अगली बैठक से पूर्व ऋण स्वीकृति का प्रतिशत 70 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए एलडीएम को इसकी सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

समीक्षा के दौरान केसीसी, डेयरी एवं पीएमएफएमई योजनाओं की भी प्रगति की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित बैंकों को इन योजनाओं के तहत अधिक से अधिक पात्र आवेदकों के ऋण स्वीकृत करने का निर्देश दिया। साथ ही, एलडीएम को सभी प्राथमिकता वाली ऋण योजनाओं की नियमित समीक्षा एवं बैंकवार प्रगति की सतत निगरानी करने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि बैंकिंग योजनाओं का उद्देश्य पात्र लाभुकों, किसानों एवं उद्यमियों तक समय पर वित्तीय सहायता पहुंचाना है। इसलिए ऋण आवेदनों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं हो तथा संबंधित बैंक आपसी समन्वय के साथ लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करें।

बैठक में वरीय उप समाहर्ता बैंकिंग, अग्रणी बैंक प्रबंधक अररिया, सभी बैंक शाखों के शाखा प्रबंधक एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story