जिला जदयू कार्यकारिणी बैठक में नव मनोनीत संगठन के अधिकारियों को सौंपा गया मनोनयन पत्र

WhatsApp Channel Join Now
जिला जदयू कार्यकारिणी बैठक में नव मनोनीत संगठन के अधिकारियों को सौंपा गया मनोनयन पत्र


अररिया 20 सितम्बर(हि.स.)। अररिया जिला जदयू कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा की अध्यक्षता में एक होटल के सभागार में आयोजित किया गया।जिसमें जिला के सभी नव मनोनीत संगठन के अधियारियों को मनोनयन पत्र सौंपा कर सभी के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की गयी।

मौके पर जदयू सचिव एवं जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम उर्फ पप्पू अजीम,पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष पटेल,वरिष्ठ नेता रमेश सिंह समेत बड़ी संख्या।में जदयू के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

मंचासीन नेताओं के द्वारा मनोनयन पत्र सौंपे जाने के बाद जिला में पंचायत से जिला स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम और निशांत कुमार के विज़न को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।

मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को न केवल जंगलराज से मुक्त कराया,बल्कि नव बिहार निर्माण के साथ दर्जनों योजनाओं के माध्यम से विकास की ऐसी लकीरें खींची कि दूसरे अन्य राज्य और भारत सरकार ने भी उन योजनाओं को बिहार के बाद देश में लागू किया गया।बालिकाओं के उत्थान के साथ सड़क,बिजली,पानी, स्वास्थ्य,नारी सशक्तिकरण को लेकर किए गए उनके द्वारा कार्य आज भी अनुकरणीय है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story