जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक में दो सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया पार्टी ज्वाइन

WhatsApp Channel Join Now
जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक में दो सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया पार्टी ज्वाइन


अररिया 22 नवम्बर(हि.स.)।

अररिया जिला कांग्रेस कार्यकाल गांधी आश्रम में जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक जिलाध्यक्ष मोहम्मद मासूम रेजा की अध्यक्षता में हुई।जिसमें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी और मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान अररिया नगर परिषद के समाजसेवी बिट्टू यादव और नगर परिषद के पूर्व मुख्य पार्षद प्रत्याशी शाकिब रेजा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष ने दोनों का पार्टी में स्वागत किया।

बैठक में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले संविधान रक्षा मार्च को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया गया। यह मार्च पटना स्थित कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम से निकाला जाएगा।जिला कांग्रेस कमिटी ने अधिक से अधिक नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इसमें शामिल होने की अपील की।इसके अलावा वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान, मतदाता सूची से जुड़े कार्यों, वोटर प्रक्षकों की नियुक्ति और उनके प्रशिक्षण पर चर्चा हुई। 22 से 30 नवंबर तक मतदाताओं के सत्यापन कार्य को लेकर भी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने की बात कही गई।नेताओं ने बूथ और प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के साथ आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान अररिया के बीड़ी पुल पर हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

मौके पर शंकर प्रसाद साह, आनंद मोहन सिन्हा,श्री कुमार ठाकुर, गुलशन आरा, अलका झा, सैफ अली खान, प्रशांत यादव, गुलाब चंद्र ऋषिदेव, रहमत अली, अमितेश गुड्डू, राजेश यादव, सुनील पासवान, प्रो. सत्य नारायण विश्वास, अबू केसर, सुधीर कुमार मेहता, मंशूर आलम और चंगेज अंसारी सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781454 Articles

Share this story