उन्नति ट्रस्ट ने शाहजहां शाद को नियुक्त किया अररिया जिला कॉर्डिंनेटर

WhatsApp Channel Join Now
उन्नति ट्रस्ट ने शाहजहां शाद को नियुक्त किया अररिया जिला कॉर्डिंनेटर


अररिया 22 मार्च(हि.स.)।

देश में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने के उद्देश्य से उन्नति एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट निरंतर कार्य कर रहा है। ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य शिक्षा से उन्नति के सिद्धांत पर चलते हुए 10वीं एवं 12वीं के बाद छात्रों को सस्ती एवं निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना है।

ट्रस्ट विशेष रूप से मध्यम वर्गीय एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए तकनीकी, पैरामेडिकल और मैनेजमेंट जैसे विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा के अवसर प्रदान कर रहा है। ट्रस्ट की पहल के तहत छात्र केवल रहने, खाने और परीक्षा शुल्क का खर्च उठाकर देश के प्रतिष्ठित कॉलेजों से अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं।

इसी कड़ी में रविवार को पटना स्थित ऑफिस में शाहजहां शाद साहब को अररिया जिले का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया। उनसे उम्मीद जताई गई है कि वे अररिया में शिक्षा के क्षेत्र में नई जागरूकता और क्रांति लाने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन समर तनवीर ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। चेयरमैन ने बताया कि ट्रस्ट के माध्यम से छात्र 120 से अधिक कोर्सेज में प्रवेश लेकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि उन्नति ट्रस्ट का लक्ष्य देश के हर कोने में शिक्षा को सुलभ बनाना है, ताकि कोई भी छात्र आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई से वंचित न रहे।

पटना से फारबिसगंज पहुंचने पर शाहजहां शाद को बधाई देने वाले का तांता लगा रहा मुख्य रूप से बधाई देने वालों में रमेश सिंह, गुड्डू अली, रशीद जुनैद,सैफ़ अली ख़ान,खत्ताब अंसारी, पवन मिश्रा, पूनम पांडिया, बछराज राखेचा, विनोद सरावगी, राहिल खान, ईरशाद सिद्दीकी, बेलाल अली, वाहिद अंसारी, शौकत अंसारी, सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story