आंधी-बारिश व ओलावृष्टि से फसल क्षति की डीएओ ने दिए जांच के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
आंधी-बारिश व ओलावृष्टि से फसल क्षति की डीएओ ने दिए जांच के निर्देश


अररिया, 21 मार्च(हि।स.)। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी गौरव प्रताप सिंह द्वारा सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को शुक्रवार की रात आई आंधी, बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान की जांच कराने का निर्देश दिया है।

उन्होंने सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सर्वे कर फसल क्षति का आकलन करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों को हुए नुकसान की वास्तविक स्थिति जानने के लिए पंचायतवार जांच आवश्यक है।

जिला कृषि पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि दो दिनों के भीतर जांच पूर्ण कर प्रभावित रकबा एवं फसल क्षति का विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

साथ ही अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, फारबिसगंज एवं अररिया को भी इस हेतु अग्रेत्तर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story