अररिया कॉलेज के पुस्तकालय संचालन की जिम्मेवारी डॉ. हामिद रजा अख्तर और डॉ. फयाज आलम को

WhatsApp Channel Join Now
अररिया कॉलेज के पुस्तकालय संचालन की जिम्मेवारी डॉ. हामिद रजा अख्तर और डॉ. फयाज आलम को


अररिया 28 नवंबर (हि.स.)।

अररिया कॉलेज के पुस्तकालय के संचालन और विकास की जिम्मेदारी शनिवार को डॉ. हामिद रजा अख्तर और डॉ. फयाज आलम को सौंपी गई है।प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राम दयाल पासवान ने दोनों शिक्षकों की नियुक्ति की। भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. हामिद रजा अख्तर को पुस्तकालय प्रभारी और डॉ. फयाज आलम को सहायक प्रभारी बनाया गया है।

प्राचार्य ने उम्मीद जताई कि दोनों शिक्षक आपसी तालमेल और सहयोग से पुस्तकालय का संचालन बेहतर करेंगे। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों में अहम भूमिका निभाता है। विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की पुस्तकों के साथ अन्य उपयोगी अध्ययन सामग्री भी आसानी से उपलब्ध होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि नए प्रभारी और सहायक प्रभारी के प्रयासों से पुस्तकालय को व्यवस्थित और समृद्ध बनाने में मदद मिलेगी। कॉलेज परिवार ने दोनों शिक्षकों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784847 Articles

Share this story