बोलबम यात्रा निकालने को लेकर दूसरे समुदाय के आपत्ति पर विवाद,पुलिस की गोली से एक युवक की मौत 9 घायल,लगा कर्फ्यू
अररिया 27 जुलाई(हि.स.)।
नेपाली कलेंडर के अनुसार सावन शुरू हो गया है और शिव भक्त बड़ी संख्या में बोलबम यात्रा निकालकर नेपाल सहित भारत के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक देवघर बाबा बैद्यनाथधाम यात्रा के लिए जाते हैं। उससे पहले शिवभक्त कांवर यात्रा या बोलबम यात्रा निकालते हैं।
इसी कड़ी में सुनसरी के पिण्डेश्वर में जलाभिषेक के लिए निकाले गए बोलबम यात्रा के दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई,जो बाद में विरोध का रूप ले लिया। मामला भारत नेपाल सीमा के पथरदेवा सीमा से करीबन छह किलोमीटर दूर सुनसरी जिले के देवानगंज गांवपालिका वार्ड संख्या 3 के कप्तानगंज का है। बोलबम यात्रा के क्रम मे दूसरे समुदाय के द्वारा धार्मिक झंडे को लेकर विवाद शुरू हो गया।विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। दो समुदाय के बीच हुए हिंसात्मक झडप को लेकर नियंत्रण करने के लिए पुलिस के द्वारा चलायी गयी गोली से दस लोग घायल हुए। जबकि 8 पुलिसकर्मी के घायल होने की बात कही गयी है।
पुलिस के गोली से स्थानीय 24 वर्षीय ओमप्रकाश मेहता घायल हो गया।जिसे इलाज के लिए विराटनगर स्थित न्यूरो अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी। जबकि एक इंस्पेक्टर सहित 8 पुलिसकर्मी के घायल होने की बात सुनसरी नेपाल के जिलाधिकारी बासुदेव घिमिरे ने कही।
सुनसरी पुलिस एसपी केशव कुमार थेवे के अनुसार, सोमवार को पिंडेश्वर स्थित बोलबम यात्रा के लिए डीजे लेकर सप्तकोशी नदी के तरफ जाने की तैयारी की जा रही थी।पिण्डेश्वर के बाद यह टोली बाबा वैद्यनाथधाम के लिए रवाना होते।लेकिन दूसरे समुदाय के युवाओं के द्वारा डीजे बजाने को लेकर विरोध किए जाने लगा।जिसके बाद कुछ ही मिनट मे घटना उग्र रुप धारण करने के बाद दोनों पक्ष के बीच झडप हुई । स्थिति नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस के द्वारा शुरुआत में अश्रु गैस और हवाई फायर किए जाने की बात कही। वही घटना अनियंत्रित होने पर गोली मारने पर बाध्य होने का दावा नेपाल सुनसरी पुलिस के द्वारा किया जा रहा है। घटना के वाद एक ही समुदाय के दस लोगो को गोली लगने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कप्तागंज बजार के घर, मेडिकल स्टोर,सवारी साधन तथाअन्य संरचना को आग के हवाले कर दिया ।
घटना मे 22 वर्षीय मिथलेश यादव, 18 वर्षीय अमलेश मेहता, 25 वर्षीय मिथलेश मेहता 20 वर्षीय अमितकुमार यादव का कोशी अस्पताल मे इलाज चल रहा है, वहीं 21 वर्षीय रविन्द्र मेहता, 18 वर्षीय अमित कुमार यादव, 25 वर्षीय सुनिल कुमार मेहता,26 वर्षीय सुनिल कुमार मेहता एवं अन्य का विराट नर्सिंग होम में चल रहा है।पुलिस निरीक्षक राकेश राई के सिर मे गंभीर चोट लगी है। तो गणेश नारायण श्रेष्ठ,नवराज पोखरेल,अमर लाल यादव, राम बहादुर राई, विजय यादव, बुद्धदेव साह, निवेश यादव घायल है।घटना के बाद पुरे इलाके मे कर्फ्यू लगा दिया गया है ।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

