भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का किया पुतला दहन

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का किया पुतला दहन


अररिया 21 फरवरी(हि.स.)।अररिया चांदनी चौक पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से शनिवार को युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिव्य मूर्ति की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।मौके पर जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के संदर्भ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर देश की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए उनका पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और इसे देश के सम्मान से जुड़ा विषय बताया।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के साथ किसी भी प्रकार की राजनीति स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि देश का सम्मान सर्वोपरि है और इसके खिलाफ कोई भी बयान या आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला महामंत्री आकाश राज, जिला कार्यालय मंत्री नीरज कुमार, जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सुमन , भाजपा नेता राजा मिश्रा, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री आनन्द मोहन, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष गोपाल साह, अंतरा एलिस, सतीश कुमार, अनिल कुमार मंडल, सुजीत यादव सहित युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story