महथावा बाजार में भाजपा महिला मोर्चा का जनाक्रोश सम्मेलन,राहुल गांधी का फूंका पुतला

WhatsApp Channel Join Now
महथावा बाजार में भाजपा महिला मोर्चा का जनाक्रोश सम्मेलन,राहुल गांधी का फूंका पुतला


अररिया 24 अप्रैल(हि.स.)।

जिले के भरगामा के महथावा बाजार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर शुक्रवार को महिला जनाक्रोश सम्मेलन का आयोजन किया गया।इससे पहले भाजपा नेताओं द्वारा पदयात्रा एवं राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।मौके पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में विपक्ष की भूमिका पर तीखा प्रहार करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व को विस्तार से बताया और इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष गुंजा बेगानी, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चांदनी सिंह, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष तारा देवी, मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह भदोरिया, मंडल उपाध्यक्ष रघुनंदन गुप्ता, मंडल महामंत्री शशि कुमार, महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पक्ष में जागरूक करना तथा विपक्ष द्वारा किए जा रहे विरोध के प्रति जनसमर्थन जुटाना था।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story