आरेलाल पासवान हत्या के मामले में मुख्य आरोपित रंजीत पासवान सुपौल से गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
आरेलाल पासवान हत्या के मामले में मुख्य आरोपित रंजीत पासवान सुपौल से गिरफ्तार


अररिया 09 अप्रैल(हि.स.)। जिले के बौसी थाना क्षेत्र के भवानीपुर अररिया टोला वार्ड संख्या पांच में दो दिन पहले 32 वर्षीय आरेलाल पासवान काे गोली मार दी गई थी।घायल अवस्था में पूर्णिया ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई थी।मामले में एसपी जितेन्द्र कुमार द्वारा गठित विशेष छापेमारी टीम ने मुख्य आरोपी रंजीत पासवान उर्फ बबलू पिता शुक्कल पासवान को सुपौल से गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी गुरुवार शाम एसपी जितेन्द्र कुमार ने दी।

एसपी ने बताया कि रंजीत कसवां उर्फ बबलू एक अपराधिक चरित्र का है और पूर्व में भी चार अन्य संगीन मामलों में आरोपी रहा है।घटना के बाद से ही वह फरार था और उसकी छापेमारी के लिए सदर एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही थी,जिसे सुपौल से गिरफ्तार किया गया।

रंजीत पासवान की गिरफ्तारी बौसी थाना में दर्ज बीएनएस और 27 आर्म्स एक्ट में की गई है।उन्होंने पुलिसिया पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और कई अन्य साथियों का नाम बताया है,जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है।छापेमारी दल में बौसी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार,एएसआई नैयाज अहमद और डीआईयू की टीम शामिल थी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story