पाम ऑयल सड़क पर बिखरा,लूटने के लिए उमड़ी भीड़ काे पुलिस ने किया नियंत्रण

WhatsApp Channel Join Now
पाम ऑयल सड़क पर बिखरा,लूटने के लिए उमड़ी भीड़ काे पुलिस ने किया नियंत्रण


अररिया 03 सितम्बर(हि.स.)। भारत से नेपाल जाने वाली पाम ऑयल से भरा टैंकर गुरुवार को बथनाहा टोल प्लाजा के पास एनएच 527 पर फट गया, जिससे पम ऑयल सड़क पर बिखर गया।लोगों ने पाम ऑयल के टैंकर के फटने के बाद सड़क पर बिखर रहे तेल को जब देखा तो उसे लूटने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोग गैलन,बाल्टी और अन्य स्टोरेज बर्तन में उसे जमाकर लेकर भागने लगे,जिसके बाद बथनाहा थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

मौके पर बथनाहा थानाध्यक्ष राजवीर साह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर तेल लूट रहे लोगों को हटाया।इस दौरान बथनाहा टोल प्लाजा के निकट पाम तेल के टैंकर के फूट जाने से सड़क पर अफरातफरी मची रही।बाद में चालक और सहायक चालक के द्वारा टैंकर के फटे हुए स्थान का मरम्मत किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story