छुट्टी में घर आए एसएसबी जवान का गड्ढे में संदिग्ध हालत में मिला शव

WhatsApp Channel Join Now
छुट्टी में घर आए एसएसबी जवान का गड्ढे में संदिग्ध हालत में मिला शव


अररिया, 30 नवम्बर(हि.स.)।

जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय एसएसबी जवान अजित कुमार उर्फ सूरज की गड्ढे में संदिग्ध हालत में रविवार को शव मिला। उनके मौत के पीछे पानी में डूबने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

उनका शव बथनाहा थाना क्षेत्र के सीता धार के निकट एक गड्ढे से बरामद किया गया। अजित अपने पीछे पत्नी, एक बेटे और एक बेटी को छोड़ गया है।बथनाहा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजा है।

मृतक अजित कुमार की पत्नी का नाम कल्पना है। उनके 10 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार और 3 वर्षीय पुत्री बन्दना कुमारी हैं।संदिग्ध हालत में शव मिलने के बाद से परिवार में शोक का माहौल है।

अजित कुमार नरपतगंज के पलासी पंचायत वार्ड नंबर 2 के निवासी थे। उनकी पोस्टिंग जोगबनी थाना क्षेत्र के भेड़ियारी कैंप में थी। वे छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। शनिवार रात को वह दोस्तों के साथ बाहर गए थे, जिसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटा।परिवार वालों ने उनकी काफी खोजबीन की,लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया और बाद में सीताधार के निकट गड्ढे में संदिग्ध हालत में शव मिला।

सूचना मिलने पर बथनाहा थानाध्यक्ष राजबीर साहू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद परिजनों द्वारा आवेदन दिए जाने की संभावना है।आवेदन मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story