एसएसबी और थाना पुलिस का बॉर्डर पर संयुक्त गश्ती एवं संवाद

WhatsApp Channel Join Now
एसएसबी और थाना पुलिस का बॉर्डर पर संयुक्त गश्ती एवं संवाद


अररिया 14 मई(हि.स.)। जिले के बसमतिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत भारत नेपाल खुली सीमा क्षेत्र में एसएसबी और थाना पुलिस की संयुक्त ग़श्ती गुरुवार को हुई।

संयुक्त ग़श्ती में एसएसबी 56 वीं बटालियन के जी समवाय बाह्य सीमा चौकी बेला की टीम के साथ बसमतिया थाना पुलिस ने बेला गांव से सटे बॉर्डर इलाके में गश्त की।संयुक्त गश्त कार्यक्रम का नेतृत्व एसएसबी के निरीक्षक सामान्य रंजीत मोहंतो एवं रानीगंज सर्किल के इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह तथा बसमतिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने की।

इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन निगरानी एवं गश्त के साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की जांच।अवैध कार्यों एवं तस्करी पर नियंत्रण हेतु सतर्कता के साथ स्थानीय लोगों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story