अकीदत के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज

WhatsApp Channel Join Now
अकीदत के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज


अकीदत के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज


अकीदत के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज


अररिया 28 मई(हि.स.)।

अल्लाह की राह में कुर्बानी की याद में मनाया जाने वाला पवित्र पर्व ईद-उल-अजहा अर्थात बकरीद की नमाज गुरुवार को अकीदत एवं शांतिपूर्ण वातावरण में अदा किया गया।

पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय में उत्साह का माहौल है तथा जिले के विभिन्न ईदगाह, कर्बला के मैदान के साथ मस्जिदो में नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद के सदर इमाम मौलाना ने मुस्लिम समुदाय से शासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की ।

उन्होंने कहा कि कुर्बानी खुले स्थानों के बजाय बंद जगहों पर करें तथा गोश्त वितरण के दौरान साफ-सफाई और एहतियात का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने अपील की कि यह पर्व कुर्बानी का पर्व है,जो न केवल हमें अपने प्रिय चीज की कुर्बानी करने को प्रेरित करता है,बल्कि ईर्ष्या,द्वेष, समाजिक कुरीतियों और गलत राह को कुर्बानी देने को और आपसी भाईचारा के साथ सामाजिक समरसता का संदेश देता है।

फारबिसगंज के कर्बला के मैदान,भागकोहलियाईदगाह,किरकिचिया ईदगाह,ढोलबज्जा ईदगाह,जोगबनी के ईदगाह मैदान के साथ विभिन्न मस्जिद और मदरसों में भी ईद उल अजहा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई।

बकरीद को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारियों की नमाज अदा करने वाले स्थानों के साथ विभिन्न चौक चौराहों पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। फारबिसगंज कर्बला के मैदान में विधायक मनोज विश्वास समेत विभिन्न सियासी दलों के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए और नमाज की अदायगी के बाद सबों के साथ गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story