टीचर बेस्ड टेक्नोलॉजी अररिया की अध्यक्ष सबिता कुमारी सहित 14 शिक्षिकाओं को मिला प्रमंडलीय शिक्षक सम्मान
अररिया 28 नवम्बर(हि.स.)। पूर्णिया विद्यालयों में नवाचार के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने तथा शिक्षण कार्य को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए टीचर-बेस्ड टेक्नोलॉजी की ओर से आयोजित पूर्णिया प्रमंडल शिक्षक सम्मान समारोह में अररिया जिले की शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में अररिया जिले की टीबीटी अध्यक्ष सबिता कुमारी एवं उपाध्यक्ष सपना कुमारी सहित कुल 14 शिक्षिकाओं को सम्मान प्राप्त हुआ। सम्मानित होने वाली शिक्षिकाओं में सबिता कुमारी, मेनका कुमारी, रीना कुमारी, बीना कुमारी, नीलू कुमारी, आरती कुमारी, सपना कुमारी, शमा प्रवीण, स्नेहा भारती, संगीता कुमारी, भारती कुमारी, श्वेता कुमारी, चंद्रकला कुमारी एवं सुमन कुमारी शामिल हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्णिया के जिला शिक्षा पदाधिकारी रविन्द्र प्रकाश,एमआईटी के प्राचार्य अरविन्द आनंद तथा पूर्णिया की उपमहापौर पल्लवी गुप्ता उपस्थित रहीं। इसके साथ ही तिब्बती की प्रमंडल एवं जिला स्तरीय टीम के सदस्यों तथा एमआईटी के व्याख्याताओं ने भी समारोह में सहभागिता की।
शिक्षिकाओं को विद्यालय में नवाचार के माध्यम से बच्चों को शिक्षा देने, नई-नई गतिविधियों के जरिए पढ़ाई को सरल, रोचक एवं प्रभावी बनाने के प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

