तरैया खदरा नदी पुल का एप्रोच बना खतरनाक

WhatsApp Channel Join Now
तरैया खदरा नदी पुल का एप्रोच बना खतरनाक


सारण, 21 जुलाई (हि.स.)। तरैया प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क स्थित खदरा नदी पुल के दोनों तरफ लोहे का सुरक्षा गाटर न होने से हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। पुल की अधिक ऊंचाई और अचानक चढ़ाई होने के कारण वाहन अक्सर अनियंत्रित हो जाते हैं। प्रखंड मुख्यालय की ओर से आ रहा एक लोडेड ट्रक पुल पर चढ़ने के दौरान अनियंत्रित हो गया।

चालक की सूझबूझ से ट्रक नदी में गिरने से तो बच गया, लेकिन उसका दाहिना चक्का टूटकर निकल गया।एप्रोच सड़क से नदी की गहराई लगभग 30 से 40 फीट है। सुरक्षा घेरा न होने से विशेषकर स्कूली बच्चों और भारी वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब सुरक्षा गाटर लगाने की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story