नीति आयोग के चीफ एग्जीक्यूटिव पद पर फारबिसगंज के अनुराग जैन नियुक्त,सकल जैन समाज ने दी बधाई
अररिया 25 जुलाई(हि.स.)। देश की नीति निर्धारण करने वाली सर्वोच्च संस्था नीति आयोग के चीफ एग्जीक्यूटिव के पद पर सीनियर आईएएस फारबिसगंज के अनुराग जैन की नियुक्ति हुई है।
इस महत्वपूर्ण पद पर उनके मनोनयन पर सकल जैन समाज के संयोजक बछराज राखेचा, दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विनोद सरावगी, श्री जैन श्वेतांबर मंदिर मार्गी सभा के अध्यक्ष मूलचंद गोलछा, श्री जैन तेरापंथी सभा के अध्यक्ष महेंद्र वेद, श्री साधु मार्गी जैन सभा के अध्यक्ष ओम डोसी के साथ-साथ मांगीलाल गोलछा, धिरेंद्र दुगड ,पवन सरावगी, मनोज भंसाली, बंटी राखेचा, विनोद सेठिया, संदीप झावक, भास्कर महनोत ,अनामिका झावक आदि ने अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए श्री जैन के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है और यह उम्मीद जताई है की राष्ट्र निर्माण में उनके कार्यकाल में नीति आयोग की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

