पुलिस टीम पर हमला मामले में एक और आरोपित गिरफ्तार, अब तक 12 भेजे गए जेल

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस टीम पर हमला मामले में एक और आरोपित गिरफ्तार, अब तक 12 भेजे गए जेल


किशनगंज, 14 अगस्त (हि.स.)। सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा माछमारा में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने एक और फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने माछमारा क्षेत्र में छापेमारी कर मामले के नामजद आरोपित गुड्डू को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक कुल 12 आरोपिताे को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर माछमारा क्षेत्र में कार्रवाई की। टीम में कांड के अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक प्रिंस प्रभाकर सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था और लगातार ठिकाना बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था।

शुक्रवार को सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में एक और नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपिताें की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि 7 मई को किशनगंज शहर के खगड़ा माछमारा में चोरी के एक मामले में आरोपिताे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम पहुंची थी। पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना ला रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपियों के परिजनों और अन्य लोगों ने पुलिस की अर्टिगा गाड़ी पर पथराव कर हमला कर दिया था। हमले में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था, जबकि चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना के बाद सदर थाना में 21 नामजद और करीब 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अब तक इस मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह

Share this story