बिहार झारखंड मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन का वार्षिक सम्मेलन आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
बिहार झारखंड मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन का वार्षिक सम्मेलन आयोजित


सहरसा, 24 मई (हि.स.)। बिहार झारखंड मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन (बीएसएसआरयू) जिला ईकाई का वार्षिक सम्मेलन रविवार को आयोजित किया गया। साथ ही नई कमिटी का भी गठन किया गया।

इस वार्षिक सम्मेलन में बीएसएसआरयू के बिहार झारखंड के जेनरल सेक्रेटरी शशि प्रकाश के समक्ष इस कमिटी का गठन हुआ। जिसमें बीएसएसआरयू जिला ईकाई के निर्विरोध के सचिव के रूप में अमृत राज, सह सचिव के रूप में राहुल मिश्रा, अध्यक्ष के रूप में गौरव कुमार, उपाध्यक्ष के रूप में पुरुषोत्तम कुमार कोषाध्यक्ष के रूप में गौरव कुमार सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया।

सम्मेलन में लगभग 100 कंपनी के दवा प्रतिनिधियों ने भाग लिया एवं सहरसा यूनिट के विकास हेतु राय विचार रखा।

इस अवसर पर बिहार झारखंड के जेनरल सेक्रेटरी शशिकांत ने कहा कि मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव की समस्या समाधान के लिए वर्ष 1954 ई से सतत संघर्षरत है। उन्होने कहा कि सरकार दवाई मैन्युफैक्चरिंग एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के साथ भेद-भावपूर्ण राजनीति कर रही है।यह संगठन जनता की सहुलियत के जन संगठन मंच के रूप में सरकार के साथ नीतिगत कदम उठाने के लिए सहयोगपूर्ण रवैया अख्तियार किया है। उन्होने श्रम संसाधन विभाग द्वारा चार लेबर कोड को निरस्त किये जाने की मांग की है।

जिला सचिव सिद्धार्थ कुमार ने कहा कि सरकार के नये कानून के तहत कंपनी किसी भी कर्मचारी को निकाल बाहर करने पर रोक लगाने की मांग है। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव अविनाश कुमार खां उर्फ बौआ खां ने मजदूर को जिस प्रकार आठ घंटा काम निर्धारित है।उसी प्रकार एमआर के भी काम निर्धारित किया जाना चाहिए। उन्होने पूर्व के कानून को बनाये रखने की बात कही।

इसके अलावा मुख्य रूप से इस एनुअल मीटिंग में अनिल कुमार सिंह, अविनाश कुमार झा, पवन सिंह, आकाश कुमार, अभिनव कुमार, आदित्य कुमार सहित अन्य उपस्थित थें

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story