काला दिवस के रूप में मनाया गया पुलवामा हमले की बरसी

WhatsApp Channel Join Now
काला दिवस के रूप में मनाया गया पुलवामा हमले की बरसी


भागलपुर, 22 अप्रैल (हि.स.)। पुलवामा हमले की बरसी को एनडीए कार्यालय बिहपुर में बुधवार को काला दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में बिहपुर विस के सभी मंडल भाजपा अध्यक्ष समेत एनडीए घटक दल के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो.गौतम ने किया।

सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए बिहपुर विस के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक ईं.शैलेंद्र ने कहा कि पुलवामा हमला अमानवीय का कायरता का काला अध्याय है। जिसने पूरे देश को झकझोर दिया है। विधायक ने कहा कि उस हमले निर्दोष लोगों के जीवन का बलिदान हमें हमेशा याद दिलाता रहेगा कि मानवता के विरूद्ध ऐसे कुकृत्यों के खिलाफ हमें एकजुट होकर खड़ा रहना होगा।

विधायक समेत इधर दिनेश यादव, प्रभुनंदन चौधरी, उत्तम कुमार, ईं.कुमार गौरव आदि ने कहा कि पूरा राष्ट्र आज उक्त हमले के पीड़ित के दर्द और वेदना के साथ है। आतंक के विरोध में दृढ़ संकल्प के साथ पूरा देश उनके साथ खड़ा है। मौके पर दिलीप सिंह, बाल्मिकी मंडल, ब्रजेश चौधरी, दिलीप महतो, रंजीत गुप्ता, ब्रजेश शर्मा नागर, कन्हैया झा, सदानंद मंडल, लालमोहन, सिंटू, अजय उर्फ माटो और कल्याण झा आदि की मौजूदगी थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story