भागलपुर से अहमदाबाद के लिए 28 अगस्त से दौड़ेगी 'अमृत भारत एक्सप्रेस', 36 घंटे में पूरा होगा सफर

WhatsApp Channel Join Now
भागलपुर से अहमदाबाद के लिए 28 अगस्त से दौड़ेगी 'अमृत भारत एक्सप्रेस', 36 घंटे में पूरा होगा सफर


भागलपुर, 20 अगस्त (हि.स.)। जिलावासियों और गुजरात जाने वाले प्रवासियों के लिए भारतीय रेलवे की ओर से एक बड़ी खुशखबरी है। भागलपुर से अहमदाबाद के बीच बहुप्रतीक्षित नियमित 'अमृत भारत एक्सप्रेस' (ट्रेन संख्या 19424) का परिचालन आगामी 28 अगस्त से शुरू होने जा रहा है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस यह सुपरफास्ट ट्रेन सीधे तौर पर अंग क्षेत्र को पश्चिमी भारत से जोड़ेगी। रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, यह नई अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन से शाम 16:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सुल्तानगंज, जमालपुर और किऊल होते हुए आरा जंक्शन पहुंचेगी, जहां से अन्य प्रमुख स्टेशनों को पार करते हुए रविवार सुबह 05:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इस तरह यात्रियों का सफर मात्र 36 घंटे में पूरा हो जाएगा। वापसी में भी यह ट्रेन तय समय सारणी के अनुसार अहमदाबाद से भागलपुर के लिए संचालित होगी।

अमृत भारत एक्सप्रेस पूरी तरह से 'पुश-पुल' तकनीक पर आधारित है, जिसमें ट्रेन के आगे और पीछे दोनों तरफ इंजन लगे होते हैं। इससे ट्रेन को गति पकड़ने और रोकने में कम समय लगता है। एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन की गई आरामदायक सीटेंमोबाइल चार्जिंग प्वाइंट के पास विशेष होल्डरआधुनिक और साफ-सुथरे बायो-टॉयलेटसुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और सेंसर आधारित प्रणालियांयात्रियों में खुशी की लहरइस रूट पर नई ट्रेन सेवा शुरू होने से व्यापारियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। अब तक अहमदाबाद जाने के लिए लोगों को पटना जाना पड़ता था या लंबी वेटिंग लिस्ट का सामना करना पड़ता था। 28 अगस्त से शुरू हो रही इस सेवा से भागलपुर और आरा के रेल यात्रियों में भारी उत्साह है। टिकटों की बुकिंग जल्द ही रेलवे काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू कर दी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story