पारा लॉन बाउल्स नेशनल चैंपियनशिप में सारण के अमित कुमार सिंह ने जीते दो पदक

WhatsApp Channel Join Now
पारा लॉन बाउल्स नेशनल चैंपियनशिप में सारण के अमित कुमार सिंह ने जीते दो पदक


पारा लॉन बाउल्स नेशनल चैंपियनशिप में सारण के अमित कुमार सिंह ने जीते दो पदक


सारण, 29 मार्च (हि.स.)। गुवाहाटी के अर्जुन भूसेश्वर बरुआह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित द्वितीय पारा लॉन बाउल्स नेशनल चैंपियनशिप में सारण के पारा एथलीट अमित कुमार सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया है।

अमित ने बी6 मेन्स डबल में कांस्य पदक और बी6 मेन्स ट्रिपल में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अमित कुमार सिंह, जो वर्तमान में सारण जिले के स्वीप आइकॉन दिव्यांग के रूप में भी कार्यरत हैं, की इस सफलता में उनके कोच आदित्य कुमार का विशेष मार्गदर्शन रहा। जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि अमित की इस दोहरी उपलब्धि ने खेल जगत में जिले का मान बढ़ाया है। उनकी इस जीत पर खेल प्रेमियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story