अंबेडकर जयंती सप्ताह के अवसर पर गरीब बच्चों के बीच वितरित किए गए पठन सामग्री

WhatsApp Channel Join Now
अंबेडकर जयंती सप्ताह के अवसर पर गरीब बच्चों के बीच वितरित किए गए पठन सामग्री


नवादा, 15 अप्रैल (हि.स.)। भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती सप्ताह के पावन अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी, नवादा नगर उत्तरी मंडल के ठाकुरबाड़ी रोड स्थित महादलित टोला में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री अरविंद कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर अरविंद गुप्ता के द्वारा सैकड़ों बच्चों के बीच कॉपी, कलम, स्लेट एवं टॉफी का वितरण किया गया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने लायक था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीमती शिवरानी केसरी ने की। अपने संबोधन में श्री अरविंद कुमार गुप्ता ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा किए गए महान कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों और उपस्थित लोगों को बाबा साहब के अमूल्य संदेश — “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” — को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने बाबा साहब के सम्मान में जोरदार नारे लगाए

भीमराव अंबेडकर अमर रहें अमर रहे

जब तक सूरज चाँद रहेगा , बाबा साहब का नाम रहेगा

और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माधुरी बरनवाल , जिला प्रवक्ता राधेश्याम चौधरी कार्यकर्ता, स्थानीय, नगर महामंत्री महावीर चंद्रवंशी , संजय भोजपुरी , राखी गुप्ता , ललिता देवी , सन्नी वर्मा , राजकुमार प्रसाद इत्यादि कार्यकता स्थानीय नागरिक एवं बच्चे उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम सफल एवं प्रेरणादायक बना।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Share this story